Home / Odisha / सफाई कर्मचारी की ईमानदारी, सोने की चेन मालिक को लौटाया

सफाई कर्मचारी की ईमानदारी, सोने की चेन मालिक को लौटाया

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के एक सफाई कर्मचारी की ईमानदारी की तारीफ हो रही है। बताया जाता है कि पूजा रानी सिंह को कचरे में 3 लाख रुपये की सोने की चेन मिली और उसे उसके मालिक को लौटा दिया।

पूजा को ईमानदार काम के लिए नगर निगम ने सम्मानित किया है। माइक्रो कंपोस्टिंग सेंटर (एमसीसी) में काम के दौरान उन्हें सोने की चेन मिली।

भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर क्षेत्र के चंद्रशेखर सेठी की पहचान मालिक के रूप में की गई है। चेन के मालिक पेशे से वकील हैं।

उसने पूजा के लिए फूलों पर चेन रख दी थी और उसके बारे में भूल गये थे। सेठी ने महिला सफाई कर्मचारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य अनुकरणीय है।

बीएमसी ने कहा कि है कि उसके जैसे लोग दुर्लभ हैं और कई लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। यह जानकारी बीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गयी है। बताया गया है कि इस नेक काम के लिए बीएमसी आयुक्त और अपर आयुक्त-III ने स्वच्छसाथी पूजा सिंह को उनके महानता भरे कार्य के लिए सम्मानित किया है।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …