Home / Odisha / गांधी सेवासंघ पुरुबाई कन्याश्रम में एक लड़की की मौत, 25 बीमार

गांधी सेवासंघ पुरुबाई कन्याश्रम में एक लड़की की मौत, 25 बीमार

बालेश्वर। जिले के सोरो नगर गांधी सेवासंघ पुरुबाई कन्याश्रम में मध्यान्ह भोजन करने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 26 और बीमार हो गई हैं। बीमार हुए 25 लड़कियों में से एक की हालत गंभीर है।

बताया गया है कि शुक्रवार को कन्याश्रम में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद सोरो नगर गांधी सेवासंघ पुरुबाई कन्याश्रम की एक लड़की की तबीयत खराब हो गई। उसे सोरो सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे यहां जिला मुख्यालय अस्पताल (डीडीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद कल शनिवार को कन्याश्रम की एक लड़की की तबीयत गंभीर होने पर उसे डीडीएच में स्थानांतरित कर दिया गया।

घटना के बाद, बालेश्वर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएमओ डॉ मृत्युंजय महापात्र, डीसीपीओ स्वागतिका डस्कर, सोरो बीडीओ करुणाकर ढिंडा, बालेश्वर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ एक मेडिकल टीम ने कन्याश्रम का दौरा किया। चिकित्सकों की टीम ने कन्याश्रम में रहने वाली लड़कियों के स्वास्थ्य की जांच की। मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद कन्याश्रम के 25 लड़कियों को बीमारी की शिकायत के बाद इलाज के लिए सोरो सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा के विकास में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका अहम : अजय अग्रवाल

    ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में उद्योग, निवेश और सामाजिक सरोकारों पर मंथन     …