Home / Odisha / धान खरीद पर केंद्रीय बजट के खिलाफ बीजद का आंदोलन का ऐलान

धान खरीद पर केंद्रीय बजट के खिलाफ बीजद का आंदोलन का ऐलान

  •  खरीद के लिए पैसे के प्रावधान में कमी को लेकर प्रदेशव्यापी होगा विरोध प्रदर्शन

  •  14 फरवरी को राजभवन के सामने तथा 15 को पंचायत कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन – 16 फरवरी को प्रखंड व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने होगा आंदोलन

भुवनेश्वर। केन्द्रीय बजट में धान की खरीद के लिए पैसे के प्रावधान में कमी के मुद्दे पर बीजू जनता दल पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। पूर्व मंत्री तथा बीजद के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार साहू ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता 14 फरवरी को राजभवन के सामने धरना देंगे। इसी तरह बीजद द्वारा 15 को पंचायत कार्यालयों के सामने धरना दिया जाएगा। 16 फरवरी को प्रखंड व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं हुई, तो किसानों के उपेक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में जोरदार किसान आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही के केन्द्र सरकार के बजट में धान की खरीद के लिए राशि में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि कम की गई है। इसका पार्टी विरोध करती है। बीजद का मानना है कि धान की खरीद के लिए पैसे का प्रावधान कम किये जाने के कारण किसानों से कम मात्रा में चावल खरीदा जाएगा। इसका खामियाजा राज्य के किसानों को उठाना पड़ेगा। इस कारण बीजद आंदोलन करेगी।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …