Home / Odisha / बस में लगी आग, बाल-बाल बची 20 की जान

बस में लगी आग, बाल-बाल बची 20 की जान

भुवनेश्वर। नयागढ़ जिले में आज तड़के सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद एक बस में आग लग गयी। हालांकि इसमें सवार कम से कम 20 मरीजों की जान बाल-बाल बच गई।

हादसा आज सुबह करीब पांच बजे हुआ। बस खुर्दा के कुहुड़ी स्थित साईं सेवा सदन अस्पताल से मरीजों को लेकर बौध जिले के हरभंगा जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बनिगोछा थाने के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई। सूचना मिलने पर दशपल्ला से दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। समय रहते बस में सवार सभी मरीजों को बचा लिया गया और दसपल्ला और बनिगोछा स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया। सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बस चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …