Home / Odisha / गायों की तस्करी की साजिश विफल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गायों की तस्करी की साजिश विफल

  • 150 गायें करायी गयीं मुक्त, दो गिरफ्तार

बालेश्वर। स्थानीय पुलिस ने कल रात तस्करी की साजिश को विफल करते हुए 150 से अधिक गायों को मुक्त करा लिया। बताया जाता है कि उन्हें पड़ोसी जिला कटक से पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से ले जाया जा रहा था और इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल में मवेशियों के अवैध तस्करी करने की एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खुंटुनी पुलिस ने गुरुवार देर रात कटक जिले के खुंटुनी के पास दो कंटेनर वाहनों को रोका। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि 150 मवेशियों को अमानवीय तरीके से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। मवेशियों को ट्रकों से छुड़ाया गया और स्थानीय गौशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया, जबकि अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे। उन्होंने मवेशियों को ले जा रहे दो कंटेनर ट्रकों को भी जब्त कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इन मवेशियों को कटक जिले के तिगिरिया इलाके से पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कथित तौर पर तस्करी कर लाया जा रहा था।

अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के लिए आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी में लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …