Home / Odisha / केन्द्रापडा जिले में बस पलटी, 15 घायल

केन्द्रापडा जिले में बस पलटी, 15 घायल

केंद्रापड़ा। केन्द्रापड़ा जिले के राजकनिका व आली इलाके में आज मजदूरों को लेकर जा रही एक बस संतुलन खोकर पलट गई। यह हादसा कटक-चांदबाली राज्य राजमार्ग के राजकनिका गंजाघाट के निकट हुई। इस हादसे में 15 मजदूर घायल हो गये। इनमें से 3 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बताया जाता है कि एक कंपनी के मजदूरों को दयाल नामक बस से लेकर जा रही थी। इसमें कुल 40 मजदूर थे। दुर्घटना के बाद घायल 15 लोगों को स्थानीय राजकनिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक रेफर किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …