Home / Odisha / ओडिशा में आईएएस स्तर पर सामान्य फेरबदल, विशाल देव नये वित्त सचिव

ओडिशा में आईएएस स्तर पर सामान्य फेरबदल, विशाल देव नये वित्त सचिव

भुवनेश्वर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के स्तर पर राज्य सरकार ने सामान्य फेरबदल किया है. पर्यटव व खेल विभाग के सचिव विशाल देव को नया वित्त सचिव बनाया गया है. इसी तरह वर्तमान में वित्त विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक मीणा को पंचायतीराज व पेयजल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

पंचायतीराज विभाग के सचिव के रुप में कार्यरत डीके सिंह को इस्पात व खान संपदा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इस्पात व खान विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरेन्द्र कुमार को साधारण प्रशासन विभाग के सचिव बनाया गया है. वह पर्यटन विभाग का भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे. इसी तरह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रुप में कार्यरत आर विनिल कृष्णा को खेल व युवा विभाग का अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी प्रदान की गई है. इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …