Home / Odisha / मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

  •  संजय लाठ ने दिया सोसाइटी को एक परिवार के रुप में आगे बढ़ाने का दिया संदेश

भुवनेश्वर। स्थानीय मारवाड़ भवन में मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर ने 15 अगस्त को आजाद भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोसाइटी के अध्यक्ष संजय लाठ ने राष्ट्रीय ध्वाजारोहण किया तथा सोसाइटी को एक परिवार के रुप में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं प्रकाश बेताला ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने की सभी से अपील की। अशोक पाण्डेय ने बताया कि आज ओडिशा के पूरे मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित होने का अवसर है, क्योंकि ओडिशा के प्रथम मारवाड़ी स्वतंत्रता सेनानी संजय लाठ के दादा जी स्वर्गीय प्रह्लाद राय लाठ जी थे, जिन्हें ओडिशा के वीरपुत्र से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर लक्ष्मण महिपाल, मुरारीलाल लढ़ानिया, अनिल अग्रवाल, प्रकाश भुरा, विपिन बंका, राजेश केजरीवाल (संयोजक), दिलीप खण्डेलवाल, किशन खण्डेलवाल, सजन लढ़ानिया, अधिकांश संख्या में समाजसेवी मारवाड़ी युवा-युवती तथा स्थानीय शिशुमंदिर स्कूल के बच्चे तथा शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …