भुवनेश्वर. केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा केशव राव बलीराम हेडगेवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जैसे विशाल वटवृक्ष की स्थापना कर देश को राष्ट्रवाद के सूत्र में पिरोने वाले महान राष्ट्रभक्त परम पूज्य डॉ केशवराव बलीराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन. उनके विचारों व आदर्शों को ही आत्मसात कर आज लाखों स्वयंसेवक समाज व राष्ट्र निर्माण में लीन हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
