Home / National / तेलंगाना में दस दिन बढ़ा लॉकडाउन

तेलंगाना में दस दिन बढ़ा लॉकडाउन

  •  अब सुबह 6 से 1 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामानों की दुकानें

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने राज्यभर में लगा लॉकडाउन दस दिन के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि दिन में अब आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए सात घंटे की छूट रहेगी।
रविवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में प्रगति भवन में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में राज्यभर में लॉकडाउन को 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। बैठक में सरकार ने लॉकडाउन में जरूरी सामानाें की खरीद के लिए 4 घंटे की छूट को बढ़ाकर 7 घंटे करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले लॉकडाउन में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक की छूट दी गई थी। अब सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …