Home / National / वैक्सीनेशन के लिए 12 साल की बच्ची पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

वैक्सीनेशन के लिए 12 साल की बच्ची पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 से 17 साल तक के सभी बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

यह याचिका बारह साल की बच्ची टिया गुप्ता और उसकी मां रोमा रहेजा ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि जिनकी उम्र 12 साल से कम है, ऐसे बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए। अभी तक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन देने की कोई योजना नहीं बनाई गई है। याचिका में कहा गया है कि इस उम्र के कई बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता की मौत हो गई है और बच्चे अनाथ हो गए हैं। ऐसे में इस उम्र के बच्चों के माता-पिता को भी वैक्सीन देने में प्राथमिकता दी जाए।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …