नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,40,842 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3,741 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 3,55,102 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,65,30,132 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2,99,266 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 28,05,399 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,34,25,467 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 88.29 फीसद
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 88.29 प्रतिशत हो गया है।
चौबीस घंटे में 21 लाख से अधिक टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। 22 मई को 21,23,782 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 32,86,07,937 टेस्ट किए जा चुके हैं।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

