Home / National / सही समाचार प्रदान करना ही मानव सेवा – निर्मला सीतारमन

सही समाचार प्रदान करना ही मानव सेवा – निर्मला सीतारमन

भुवनेश्वर. मानव की सेवा ही भगवान की सेवा है. आज के समय में सही समाचार लोगों तक पहुंचना ही मानव सेवा. सेटलाइट चैनल अर्गस इस कार्य को बखुबी निभायेगा, ऐसी आशा है. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने शनिवार को इस सेटलाइट चैनल के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए यह बात कही. वह वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़ी थीं.

उन्होंने कहा कि निष्पक्षता के साथ-साथ आम लोग समझ पायें, ऐसी भाषा में खबर पहुंचाना मीडिया का मूल काम होना चाहिए. शुद्ध व सही ओड़िया भाषा में खबरें पहुंचाना ओडिशा की मिट्टी के लिए बड़ी सेवा होगी.

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रुप में विशिष्ट साहित्यकार श्रीमती प्रतिभा राय व पद्मश्री पूर्णमासी जानी उपस्थित थे.

इस चैनल के मुख्य संपादक संजय जेना ने चैनल के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि यह चैनल ओडिशा के लोगों की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास करेगा.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …