Home / National / राज्यों को वैक्सीन की 16 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं: डॉ. हर्षवर्धन

राज्यों को वैक्सीन की 16 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं: डॉ. हर्षवर्धन

  •  वैक्सीन की कमी पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, राज्यों को हर दिन भेजी जा रहे हैं दवाएं

नई दिल्ली, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि राज्यों को अबतक कोरोना वायरस से बचाव के 16 करोड़ टीके की डोज भेजी जा चुकी हैं, जिनमें से अबतक 15 करोड़ डोज लोगों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों के पास टीके की अब भी एक करोड़ डोज हैं। इसके साथ राज्यों को अगले दो -तीन दिनों में लाखों डोज औऱ भेजी जा रही है।गुरुवार को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि राज्यों में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के क्रम में मैंने कॉलेज के शैक्षणिक खंड का भी उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में कुछ ही दिनों में 400 से अधिक बेड की सुविधा शुरू होगी। सभी ऑक्सीजन बेड होंगे और अधिकांश पर वेंटिलेटर की सुविधा भी होगी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …