Home / National / कर्नाटक में मंगलवार से 14 दिन का कर्फ्यू

कर्नाटक में मंगलवार से 14 दिन का कर्फ्यू

  •  सुबह 6 बजे 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी

बेंगलुरु, कर्नाटक राज्य में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने मंगलवार से 14 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि कोरोना को रोकने के लिए कल रात 9 बजे से अगले 14 दिन के लिए राज्य में कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुबह 6 बजे 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। सुबह 10 बजे के बाद सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। इस दौरान सिर्फ निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन सेवा भी बंद रहेगी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …