Home / National / बिहार की राजधानी पटना में भीषण हादसा, 10 की मौत

बिहार की राजधानी पटना में भीषण हादसा, 10 की मौत

पटना. बिहार की राजधानी पटना में एक भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है. यह संख्या बढ़ने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, यहां पीपा पुल से गुजर रही एक जीप अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई. बताया जा रहा है कि जीप में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें 10 यात्रियों की मौत हो गई. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. खबर लिखे जाने तक लोगों को बचाना का कार्य चल रहा था. मौके पर लोगों भी उमड़ गयी थी.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …