Home / National / विकराल होता संकटः 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों की संख्या 2 लाख के पार, 1038 लोगों की मौत

विकराल होता संकटः 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों की संख्या 2 लाख के पार, 1038 लोगों की मौत

  • देश में रिकवरी रेट 88.31 प्रतिशत

नई दिल्ली, देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 739 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,40,74,564 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1038 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,73,123 तक पहुंच गई है।गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 14,71,877 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 1,24,29,564 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 88.31 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 13 अप्रैल को 13,84,549 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 26,20,03,415 टेस्ट किए जा चुके हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …