Home / National / नई ऊंचाईः सेंसेक्स 52 हजार के पार

नई ऊंचाईः सेंसेक्स 52 हजार के पार

नई दिल्ली, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार शानदार उछाल के साथ खुला। शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में सेंसेक्स नई ऊंचाइयों को छूते हुए 52 हजार के पार पहुंच गया। साथ ही निफ्टी भी 15,300 के स्तर को पार कर गया।
बीच के कुछ दिनों को छोड़कर बजट के बाद से ही शेयर बाजार में उछाल का दौर है। बाजार का यह उत्साह आज भी जारी रहा। आज शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स का उछाल 52 हजार के स्तर को पार करते हुए 52052 अंकों तक पहुंच गया। जबकि निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही 15300 के स्तर को पार कर गया। पिछले सप्ताह आखिरी कारोबारी दिन 15163 अंकों के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी सोमवार को तकरीबन 107 अंकों की तेजी के साथ 15270 अंकों के स्तर पर खुला।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …