Home / National / भौतिकतावादी दुनिया में सतसंग वैक्सिन जैसा – धर्मेन्द्र प्रधान

भौतिकतावादी दुनिया में सतसंग वैक्सिन जैसा – धर्मेन्द्र प्रधान

  •  ठाकुर अनुकूल चंद्र की 133वीं पवित्र जयंती पर वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री

भुवनेश्वर. वर्तमान समय में कोरोना महामारी की समस्या का समाधान के लिए जिस ढंग से वैक्सिन उपयोगी है, वैसे ही भौतिकतावादी दुनिया में मानव जीवन को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के लिए सतसंग ही आज के तारीख में वैक्सिन जैसी है. पुरुषोत्तम ठाकुर अनुकूल चंद्र की 133वीं पवित्र जयंती के अवसर भुवनेश्वर कल्याणपुर सतसंग केन्द्र स्वस्तिवन की ओर से आयोजित वर्चुअल सतसंग कार्यक्रम में शामिल हो कर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह बात कही.
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष आध्यात्मिक चेतना की पुण्यभूमि है. प्रत्येक युग में इस मिट्टी में संत महात्माओं का जन्म हुआ है. उनकी चेतना भारतीयों व विश्व की जनता को आध्यात्मिक दर्शन देकर सभी की जीवन धारा को एक नई दिशा दी है.
श्री अनुकूल चंद्र द्वारा स्थापित सतसंग आश्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति व मानव कल्याण कार्य में समर्पित हो कर कार्य लगातार कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …