Home / National / स्वास्थ्य सेवाओं व आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी मजबूती: अश्विनी चौबे

स्वास्थ्य सेवाओं व आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी मजबूती: अश्विनी चौबे

  • प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया

इण्डो एशियन टाइम्स, ब्यूरो, नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बजट को ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल प्रदान होगा।

इस बजट में सभी सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया गया है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जन कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड रुपए खर्च होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना शुरू होने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचे को इससे मजबूती मिलेगी। इस अभियान के लिए 64,180 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल शुरू होंगे 35 हजार करो रुपए कोविड-19 के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …