Home / National / गुजरात में कोरोना के टीके के बाद एक सफाई कर्मी की मौत

गुजरात में कोरोना के टीके के बाद एक सफाई कर्मी की मौत

इण्डो एशियन टाइम्स ब्यूरो, अहमदाबाद

गुजरात के वडोदरा में कोरोनो वायरस के वैक्सीन लगने के कुछ घंटों बाद एक 30 वर्षीय सफाई कर्मी की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना से सनसनी फैल गयी है. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मृत्यु का सही कारण पता लग पायेगा. अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उसका पोस्टमार्टम के लिए आदेश दे दिया गया है. इधर, खबर आ रही है कि परिवार का कहना है कि उनका 2016 से हृदय रोग का इतिहास रहा है और वे दवाइयां नहीं ले रहे थे.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …