Home / National / दिल्ली में कलाहांडी के बजासाल कलाकारों से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

दिल्ली में कलाहांडी के बजासाल कलाकारों से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर ओडिशा के कलाहांडी जिले के लोक नृत्य बजासाल प्रदर्शन करने वाले कलाकारों से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेंट कर उन्हें बधाई दी है.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ओडिशा के पास स्वर्णिम धरोहर व संस्कृति से भरपूर लोक नृत्य को राजपथ पर प्रदर्शन कर इन प्रतिभावान कलाकारों ने पूरे विश्व में ओडिशा को गौरवान्वित किया है. प्रधान ने कहा कि कलाहांडी एक संस्कृति संपन्न जिला है. इसमें अनेक प्रतिभावान व क्षमतावान लोग हैं. बजासाल लोक नृत्य ने इससे पूरे देश में एक नया परिचय बनाने में सफल हुआ है.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …