Home / National / झूठा आरोप लगाने पर डा संबित पात्र के खिलाफ मानहानी का मुकदमा
पुरी से भाजपा के सांसद उम्मीदवार संबित पात्र ने रचा इतिहास

झूठा आरोप लगाने पर डा संबित पात्र के खिलाफ मानहानी का मुकदमा

  • कटक बारबाटी विधायक मोहम्मद मोकिम ने एसडीजेएम कोर्ट में ठोंका मामला

भुवनेश्वर. पांच साल की बच्ची परी की हत्या के मामले में कांग्रेस के विधायक द्वारा पैसे लेने संबंधी आरोप को लेकर कटक बारबाटी के विधायक मोहम्मद मुकिम ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा संबित पात्र के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज किया है. लीगल नोटिस भेजने के बाद भी डा पात्र द्वारा इस संबंध में क्षमा याचना न करने के कारण विधायक ने कटक के एसडीजेएम कोर्ट में मानहानी मुकदमा दर्ज किया है.

उल्लेखनीय है कि परी हत्या मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा संबित पात्र ने कहा था कि कांग्रेस के विधायक पैसे लेकर इस मामले को नहीं उठा रहे हैं. कटक बारबाटी विधायक मोहम्मद मोकिन ने कहा था कि इस तरह के बयान से कांग्रेस के विधायकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा है तथा यह कटक की जनता का भी अपमान है. इसलिए इस बयान का विरोध करने के साथ-साथ कटक बारबाटी के विधायक मोहम्मद मोकिन ने गत 7 दिसंबर को डा पात्र को कानूनी नोटिस भेजकर क्षमायाचना करने के लिए कहा था. नोटिस भेजने के डेढ माह के बाद भी डा पात्र ने इसका जवाब नहीं दिया. इस कारण मोकिम ने आईपीसी की धारा 499 व 500 के तहत कटक के एसडीजेएम कोर्ट में एक मानहानी का मुकदमा दर्ज किया है.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …