Home / National / हरि नाम कीर्तन के माध्यम से विधानसभा चुनाव का प्रचार में जुटी भाजपा

हरि नाम कीर्तन के माध्यम से विधानसभा चुनाव का प्रचार में जुटी भाजपा

लक्ष्मी शर्मा, दक्षिण दिनाजपुर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हर तरह से कमर कसती नजर आ रही है. एक तरह से वह अभी से ही चुनाव प्रचार में लग गई है. दक्षिण दिनाजपुर जिला के बालुरघाट के एक नंबर वार्ड में हरि कीर्तन के माध्यम से चुनाव प्रचार अभियान भाजपा की ओर से शुरू किया गया. हरि कीर्तन करते हुए एक बड़ी रैली निकली गई. इस हरि कीर्तन रैली में बालुरघाट शहर के मंडल सभापति सुमन बर्मन, भारतीय जनता पार्टी के नेशनल कमेटी के सदस्य गौतम चक्रवर्ती, भाजपा की जिला कमेटी की सचिव पूर्णिमा महंत की उपस्थिति रही. इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों की विशाल भीड़ थी.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …