
भुवनेश्वर/नई दिल्ली. ओडिशा में भी कोरोना वैक्सीन जल्दी ही आने वाली है और देशभर में यह मुफ्त मिलेगी. इसे लेकर कैपिटल अस्पताल में आज टीकाकरण का ड्राई रन किया गया. भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में 25 लोगों का टीकाकरण किया गया. इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य सचिव प्रदीप महापात्र ने कहा कि भारत सरकार ने फाइजर टीका का अनुमोदन किया है. इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. इसे ध्यान में रखते हुए आज स्वास्थ्य कर्मियों में से 25 लोगों का चयन कर किया गया. इस उद्घाटन कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशक उपस्थित थे. इधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी को अनुमति मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं. इधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कहा कि देशभर में यह लोगों को मुफ्त मिलेगी. इसके बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सत्येन्द्र जैन ने बयान दिया कि दिल्ली वालों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी. बता दें कि शनिवार को देशभर के करीब 116 जिलों के 259 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन को लेकर ड्राई रन किया गया. टीकाकरण को लेकर देश भर में तैयारी पूरी करने के लिए अभ्यास किया जा रहा है, क्योंकि आने वाले सप्ताह में देश में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
