Home / National / भाजपा की चक्करमारी में पथसभा आयोजित

भाजपा की चक्करमारी में पथसभा आयोजित

नक्सलबाड़ी. खोरीबारी भाजपा द्वारा चक्करमारी में पथ सभा का आयोजन किया गया. आयोजित पथ सभा में रानीगंज बिन्नाबारी मंडल के सभापति भोलानाथ सिद्धा नें कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दे रही है, जिससे यहाँ की जनता केंद्र की योजनाओं से वंचित हो रही है. वहीं भजपा नेता तापस मांझी ने कहा कि केंद्र के द्वारा बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चालायी जा रही हैं. बंगाल सरकार के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जा रहा है, परेशान किया जा रहा है. अब यहाँ की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. इस बार सत्ता परिवर्तन करेगी और भाजपा की सरकार बनेगी. इस दौरान भाजपा के तापस मांझी, अरविंद यादव, देव कुमार महतो, सत्यनारायण मंडल, महेश यादव के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …