Home / National / आत्महत्या का महिला ने किया फेसबुक लाइव

आत्महत्या का महिला ने किया फेसबुक लाइव

लक्ष्मी शर्मा, दक्षिण दिनाजपुर

जिले के बालुरघाट ब्लॉक के चिंगीसपुर के मेंहदीपुर में मानसी सोरेन (25) ने फेसबुक लाइव में अपने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली. ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार उसके पति ने तीन महीने पहले फेसबुक लाइव कर अपनी जान दी थी. उसने भी आत्महत्या की थी. मानसी सोरेन ने उसी कमरे में आत्महत्या की, जिसमें उसके पति ने की थी. मानसी सोरेन ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है. वह अपने घर मेंहदीपुर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. परिवार वाले इस घटना से बहुत दुःखी हैं. उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर मानसी सोरेन ने ऐसा क्यों किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …