Home / National / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नये संसद भवन के शिलान्यास का स्वागत किया
amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नये संसद भवन के शिलान्यास का स्वागत किया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नये संसद भवन के शिलान्यास का स्वागत किया है। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “नये संसद भवन का शिलान्यास हमारे इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है, मैं इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूँ। संसद भवन हमारे लोकतंत्र का आस्था केंद्र है, जो हमें स्वतंत्रता के मूल्य व उसके संघर्ष की याद दिलाता है और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित भी करता है।”
केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा की “नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होगा जो देशवासियों की आशाओं और आकाँक्षाओं को पूर्ण करने का केंद्र बनेगा। मोदी सरकार देश के गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त करने में पूरी निष्ठा व समर्पण से जुटी है और यह नया संसद भवन हमारे इस संकल्प को चरितार्थ करने का साक्षी बनेगा।”

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …