Home / National / प्रधानमंत्री ने इन्‍वेस्‍ट इंडिया को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने इन्‍वेस्‍ट इंडिया को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र व्‍यापार और विकास सम्‍मेलन (यूएनसीटीएडी) द्वारा इन्‍वेस्‍ट इंडिया को वर्ष 2020 का संयुक्‍त राष्‍ट्र निवेश प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार दिए जाने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यूएनसीटीएडी की ओर से प्रदान किए जाने वाले संयुक्‍त राष्‍ट्र निवेश प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार को जीतने के लिए इन्‍वेस्‍ट इंडिया को बधाई। यह भारत को दुनिया का पसंदीदा निवेश गंतव्‍य बनाने और व्‍यापार करने में आसानी की स्थितियों में सुधार लाने की हमारी सरकार के प्रयासों का एक प्रमाण है।’’

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …