Home / National / प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

  • मोदी. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा, “महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर का स्मरण कर रहा हूं। उनके विचार और आदर्श आज भी लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। हम सभी उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उन्होंने राष्ट्र के लिए देखे थे।”
इधर, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर मोदी सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है”।
एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …