Home / National / कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री हुए संक्रमित

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री हुए संक्रमित

चंडीगढ़। खुद पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव हो गए है। विज ने शनिवार को ट्वीट कर खुद इस बारे जानकारी दी। आश्चर्यजनक बात यह है की विज शुक्रवार की रात तक अपने कार्यालय में थे। शुक्रवार की रात जजपा नेताओं का शिष्टमंडल किसानों पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए भी उनसे मिला था। अनिल विज ने 20 नवम्बर को कोरोना वैक्सीन के दूसरे ट्रायल में हिस्सा लेते हुए खुद को इंजेक्शन लगवाया था। इस इंजेक्शन के 28 दिन के बाद विज की जांच होनी थी। उससे पहले ही विज कोरोना पॉजिटिव हो गए। पॉजिटिव होने के बाद विज को अम्बाला कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …