Home / National / राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
फोटो सौजन्य ः राष्ट्रपति के ट्विटर से।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

फोटो सौजन्य ः राष्ट्रपति के ट्विटर से।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें मेरी सादर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में उन्होंने अतुलनीय भूमिका निभाई। सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें मेरी सादर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में उन्होंने अतुलनीय भूमिका निभाई। सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …