
पुरी. ओडिशा की प्रथम महिला और राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल की धर्म पत्नी को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी. पुरी स्थित स्वर्गद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इससे पूर्व श्री परशुराम मित्र मंडल व विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा राजभवन पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई व पुरी स्वर्गद्वार में जाकर दाह संस्कार में भी सम्लित हुए. इस दौरान मारवाड़ी सोसाइटी, भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ, वरिष्ठ उद्योगपति, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र गुप्ता, गजानन शर्मा, किशन खंडेलवाल समेत कई अन्य लोग तथा राज्यपाल के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे. दाह संस्कार कर्मकांड पुरोहित पंडित पुरुषोत्तम ने संपन्न कराया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
