Home / National / हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, बिहार के सात श्रमिकों की मौत

हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, बिहार के सात श्रमिकों की मौत

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में एक वाहन के खाई में गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गयी है. वह रोजगार की तलाश में बिहार से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे. इनकी मौत पर प्रधानमंत्री ने शोक व्याक्तर किया है. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है. सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से अत्यंत दुख हुआ है. सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …