Home / National / भारत में लगातार पांचवें दिन कोविद-19 के 50 हजार से कम नये मामले सामने आए

भारत में लगातार पांचवें दिन कोविद-19 के 50 हजार से कम नये मामले सामने आए

नई दिल्ली. पांच दिनों से लगातार रोजाना 50,000 से भी कम नये मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविद-19 के 47,905 व्‍यक्ति जांच में पॉजिटिव पाए गए। लगातार चालीस दिनों से दैनिक नये मामलों की संख्‍या दैनिक नई रिकवरी से कम चल रही है। पिछले 24 घंटों में 52,718 नये मरीज ठीक हुए।
इस रुख से देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर वर्तमान में 4.98 लाख रह गई है। इसमें देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 5.63 प्रतिशत योगदान है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्‍या 4,89,294 है, जो पांच लाख से कम है। नये मरीजों के ठीक होने से रिकवरी दर को बढ़ावा मिला है। वर्तमान में यह 92.89 प्रतिशत है। आज 80,66,501 लोग रिकवर हुए। ठीक हुए मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच अब अंतर बढ़कर 75,77,207 हो गया है।
78 प्रतिशत ठीक हुए नये मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों के हैं।
महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 9,164 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद दिल्‍ली और करेल का स्‍थान है जहां क्रमश: 7,264 और 7,252 नये मरीज ठीक हुए हैं।
दस राज्‍यों और केन्‍द्र‍शासित प्रदेशों से 78 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं।
दिल्‍ली में फिर से नये मामलों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है। अभी तक दिल्‍ली में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 नये मामलों का पता चला है। दिल्‍ली के बाद केरल और महाराष्‍ट्र का स्‍थान है, जहां क्रमश: 7,007 और 4,907 नये मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटों में 550 लोगों की मौत हुई है। मृत्‍यु दर आज 1.48 प्रतिशत है। 80 प्रतिशत ऐसी नई मौत दस राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में हुई हैं। महाराष्‍ट्र में 125 मरीजों की मौत हुई है, जो कुल मौतों का 22.7 प्रतिशत है। दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 85 और 49 प्रतिशत नई मौत हुई हैं।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …