Home / National / नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

नई दिल्ली। ​​भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को ​बंगाल की खाड़ी में ​​गाइडेड ​एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम) का परीक्षण ​कार्वेट, आईएनएस कोरा​ ​से ​किया। इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अधिकतम सीमा पर सफलतापूर्वक निशाना साधा।​ ​​​मिसाइल ने लक्षित जहाज को​​ गंभीर रूप से ​​क्षतिग्रस्त ​करने के साथ ही जला दिया​। नौसेना ​ने सफल परीक्षण साबित करने के लिए तस्वी​रें जारी करके क्षतिग्रस्त हुए जहाज को आग की लपटों ​के बीच दिखाया​​​​।​

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार ​इस ​गाइडेड ​एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम)​ का पिछला परीक्षण अरब सागर में ​​किया गया था​​​।​ ​भारतीय नौसेना ने​ 23 अक्टूबर को​ ​​अपने मिसाइल कोर्वेट ​आईएनएस प्रबल ​से एंटी-शिप मिसाइल ​​लॉन्च की ​थी​।​ नौसेना ने एक वीडियो ​भी ​साझा किया​ था, जिसमें अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता और लक्ष्य जहाज को डुबाना था।​ ​मिसाइल ने अरब सागर ​में अपने पुराने जहाज ​को अपनी अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता के साथ मारा।​ ​भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना ​की मिसाइल ​ने दोनों बार ​अधिकतम दूरी पर घातक सटीकता के साथ​ लक्षित जहाज ​पर सटीक निशाना साधा​।​

साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …