Home / National / संसद में पारित कृषि बिल ऐतिहासिक – धर्मेन्द्र प्रधान

संसद में पारित कृषि बिल ऐतिहासिक – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर. केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संसद में पारित कृषि बिल का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पारित किये गये कृषि बिल से किसानों के उत्पादों के लिए सही मूल्य को सुनिश्चित होगा तथा सामग्रियों को किसी भी बाजार में बेचा जा सकेगा. इससे किसान सशक्त होंगे तथा आत्म निर्भर करने में सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि संसद में पारित विधेयकों से एमएसपी पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा. इन विधेयकों से पारित होने पर किसानों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन आयेगा.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …