Home / National / एफएम रेडियो जॉकी आयशान के निधन से शोक

एफएम रेडियो जॉकी आयशान के निधन से शोक

कटक. एआईआर एफएम रेनबो कटक के लोकप्रिय रेडियो जॉकी आयशान महापात्र का शनिवार को निधन हो गया. उनकी उम्र मात्र 34 वर्ष थी. चार दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. जांच से उन्हें निमोनिया होने का पता चला था. उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया. अपनी दमदार आवाज और कार्यक्रम पेश करने के अलग अन्दाज के कारण उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. उनके असामयिक निधन से आकाशवाणी कटक के उनके सहयोगी तथा श्रोताओं में गहरा शोक छाया हुआ है.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …