
हैदराबाद – हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपी मारे गए हैं। हैदराबाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इन चारों लोगों को वारदात की जगह ले जा रही थी, जहां से इन चारों लोगों ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया।
हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में 27 नवंबर की रात को चार ट्रक ड्राइवरों और क्लीनर ने मिलकर महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया और जलाकर मारने जैसे अपराध को अंजाम दिया था। इसके बाद देेेशभर मेंं न्याय के आंदोलन शुरू हो गया था।

हैदराबाद के बहुचर्चित रेप कांड में पकड़े गए चारों अभियुक्तों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। ये एनकाउंटर हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर महबूब नगर ज़िले के चटनपल्ली गाँव में हुआ।
तेलंगाना पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जितेंद्र ने बीबीसी को बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे चारों संदिग्ध लोगों की एक मुठभेड़ में मौत हो गई। इन चारों अभियुक्तों को बुधवार को पुलिस हिरासत में सौंपा गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बीबीसी को बताया कि गुरूवार रात को पुलिस चारों अभियुक्तों को उस जगह ले गई, जहाँ महिला डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया था। वहाँ घटना का दृश्य रीक्रिएट करते वक़्त अभियुक्तों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया।
साभार- आईपीजेए
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
