Home / National / ओडिशा में आकाश में दिखा धूमकेतु का दुर्लभ नजारा

ओडिशा में आकाश में दिखा धूमकेतु का दुर्लभ नजारा

भुवनेश्वर. ओडिशा में आकाश में हाल के दिनों में धूमकेतु का दुर्लभ नजारा तथा आईबाल देखने को मिला है. इन दिनों आकाश में बादल नहीं होने के कारण देशभर के स्काई वाचर्स ने इस तरह के दुर्लभ नजारों को देखा है. यह नजारा 16 जुलाई के बाद से देखने को मिल रहा है. एक स्थानीय अंग्रेजी समाचार की वेबसाइट के अनुसार, कोरापुट जिला के जयपुर से मलय पात्र ने 17 जुलाई को शाम 7.30 बजे आकाश में धूमकेतु का यह दृश्य कैमरे में कैच किया है. राजधानी स्थित पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक डॉ सुवेंदु पटनायक ने यह भी दावा किया है कि तारामंडल के कुछ कर्मचारियों को 16 और 18 जुलाई को धूमकेतु की झलक भी देखने को मिली थी. दुर्लभ धूमकेतु 30 जुलाई तक खुली आंखों से भी दिखाई देगा. बताया जाता है कि 6,800 साल बाद फिर से ऐसा दिखाई देगा, जब यह फिर से पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा.

 

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …