नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अंडमान एवं निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद रखें। जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर शिव अरूर की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद रखें। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उन प्रतिष्ठित हस्तियों की स्मृति को संरक्षित करने और बनाए रखने के हमारे बड़े प्रयास का भी हिस्सा है जिन्होंने हमारे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी।
उन्होंने कहा कि आखिरकार, जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे ही विकास और राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़ते हैं। इसके साथ ही, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भी आनंद लें। सेलुलर जेल भी अवश्य जाएं और महान वीर सावरकर के साहस से प्रेरणा लें।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर नामकरण समारोह में अपने भाषण का लिंक भी साझा किया है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
