Home / National / महान तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन कल करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

महान तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन कल करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री बुधवार दोपहर 1 बजे, 7 लोक कल्याण मार्ग में तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन करेंगे। सुब्रमण्य भारती के लेखन ने लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई, भारतीय संस्कृति और देश की आध्यात्मिक विरासत का सार आम जनता तक ऐसी सरल भाषा में पहुंचाया, जिससे आम जनता जुड़ सके। उनके संपूर्ण कार्यों का 23 खंडों का संग्रह सीनी विश्वनाथन द्वारा संकलित और संपादित किया गया है और एलायंस पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें सुब्रमण्य भारती के लेखन के संस्करणों, स्पष्टीकरण, दस्तावेजों, पृष्ठभूमि की जानकारी और दार्शनिक प्रस्तुति आदि का विवरण शामिल है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …