Home / National / लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा

नई दिल्ली। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
एक सरकारी आदेश के अनुसार लोकसभा और लोकसभा सचिवालय के महासचिव (कैबिनेट सचिव के पद और स्थिति में) के रूप में उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से 30 नवंबर 2025 तक 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। वह उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। पिछले साल भी उन्हें एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार मिला था।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …