-
24-25 अगस्त को होगा देवास में कार्यक्रम
भोपाल। संस्कृति विभाग द्वारा विख्यात संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की स्मृति में 24 एवं 25 अगस्त को पंडित कुमार गंधर्व समारोह का आयोजन देवास में किया जा रहा है। समारोह में नई दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका विदुषी सुधा रघुरामन को राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील दी।
उन्होंने बताया कि देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित समारोह की शुरुआत 24 अगस्त को विदुषी सुधा रघुरामन के गायन से होगी। इसके पश्चात तेजस एवं मिताली विंचूरकर मुम्बई के बांसुरी और तबला की जुगलबंदी होगी। समारोह में अगले दिन 25 अगस्त को पुणे के शांतनु गोखले का संतुर वादन, शुभदा पराडकर मुंबई के गायन तथा सभा का समापन नीलाद्री कुमार मुंबई के सितार वादन से होगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
