नई दिल्ली। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे बांग्लादेश के घटनाक्रम तथा उसके पूर्वोत्तर पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की।
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने मुलाकात की जानकारी देते हुए एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।
वहीं कॉनराड संगमा ने एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि आज बांग्लादेश में चल रही स्थिति और पूर्वोत्तर पर इसके प्रभाव की समीक्षा की। बैठक के दौरान हमारे लोगों की चिंताओं और आशंकाओं को उठाया गया। केन्द्र सरकार हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करती है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हाल ही में शेख हसीना सरकार को तख्ता पलट का सामना करना पड़ा है, जिससे वहां के हालात चिंतानजक हैं।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
