नई दिल्ली। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
वहीं मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात कर खुशी हुई। राज्य के विकास के लिए प्रमुख परियोजनाओं और पहलों के बारे में उन्हें जानकारी दी। उनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की आशा है।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
