Home / National / अमित शाह ने असम के चराईदेव मोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की

अमित शाह ने असम के चराईदेव मोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम के चराईदेव मोईदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि मोईदाम अहोम राजवंश की टीला-दफन प्रणाली को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। असम के चराईदेव में शाही दफन टीले अहोम राजवंश के राजाओं और रानियों की यादें संजोए हुए हैं। यह राजवंश कई बार विशाल मुगल सेना को परास्त करने के लिए जाना जाता है। यह शिलालेख असम के इतिहास को वैश्विक स्तर पर प्रमुखता प्रदान करेगा।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …