Home / National / दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं 19-20 जुलाई की रात साढ़े चार घंटे अस्थाई रूप से बंद रहेंगी

दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं 19-20 जुलाई की रात साढ़े चार घंटे अस्थाई रूप से बंद रहेंगी

नई दिल्ली। दिल्ली में रेलवे की पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सभी सेवाएं 19-20 जुलाई की मध्यरात्रि को साढ़े चार घंटे तक अस्थाई रूप से बंद रहेंगी।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य के लिए दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं जैसे आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं 19 जुलाई को मध्यरात्रि 11.45 बजे से 20 जुलाई को तड़के 4.15 बजे तक लगभग साढ़े चार घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …