Home / National / घर न लौट पाने के कारण हरियाणा में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या

घर न लौट पाने के कारण हरियाणा में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या

भुवनेश्वर. लाकडाउन के कारण ओडिशा न लौट पाने वाले एक प्रवासी मजदूर ने हरियाणा के यमुना विहार में आत्महत्या कर ली है. रस्सी के जरिये पेड़ में लटककर उसने अपनी जान दे दी है. उनके साथ रहने वाले श्रमिकों ने यह बात बतायी है.

मृतक मजदूर का नाम गंगाधर बिश्वाल बताया गया है. वह केन्द्रापड़ा जिले के राजकनिका थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव का रहने वाला था. वह हरियाणा के यमुना विहार में निर्माण श्रमिक के रुप में कार्य कर रहा था. उन्होंनें सोशल मीडिया में घर लौटने के लिए सहयोग करने हेतु प्रशासन व सरकार से अपील की थी, लेकिन वह नहीं लौट पाने के कारण आत्महत्या कर ली.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …