नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पर सांसद महुआ मोइत्रा की अभद्र टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि महुआ मोइत्रा, सांसद द्वारा एक ट्वीट (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर) को कथित रूप से दोबारा पोस्ट किया गया है, जो धारा 79, बीएनएस के तहत अपराध है।
इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए और इसकी सामग्री की प्रारंभिक जांच के बाद स्पेशल सेल ने धारा 79, बीएनएस 2023 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
